सम्पर्क निरन्तर और संवाद अच्छा होना चाहिए : सुनील अम्बेडकर

प्रान्त के साथ साथ जिला तथा संकुल स्तर पर भी तेज होगा प्रचार प्रसार : अंकित गुप्ता

                             (विशाल मोदी) 

लखनऊ। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र क्षेत्रीय प्रशिक्षण, प्रचार विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर परिसर निराला नगर लखनऊ में संपन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यशाला मे आठ सत्र में विभिन्न मुख्य वक्ताओं द्वारा प्रचार विभाग के सभी प्रमुखों को नए नए तकनीकी के माध्यम से प्रचार को विस्तृत करने के महत्तवपूर्ण जानकारियाँ दी गई। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आम्बेकर जी ने सभी प्रांत प्रचार प्रमुख से कहा कि संपर्क निरन्तर बनाये रखना चाहिए और संवाद अच्छा होना जरूरी है।

सत्र के प्रारम्भ में डॉ संजय द्विवेदी जी द्वारा तकनीकी माध्यम का उपयोग, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की जानकारी प्रणय जी द्वारा, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आम्बेकर जी द्वारा प्रेरणादायक कथायें, पूर्व छात्रों के गौरव गाथा पत्रिका ने प्रकाशित करे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश श्री हेमचंद्र जी द्वारा स्क्रैब बुक बनाना और अंत मे श्री नवनीत सहगल जी, अपर मुख्य सचिव, सूचना उ0प्र0 और श्री शिशिर जी, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क उ0प्र0 द्वारा मीडिया जगत के वरिष्ठ सम्पादक बंधुओं से मीडिया से संपर्क एव कार्य को सीखना और श्री आशुतोष शुक्ला जी राज्य संपादक, श्री नदीम जी, श्री आत्म प्रकाश मिश्र, श्री भास्कर दूबे, सौरभ मालवीय जी, श्री अजय कुमार जी, श्री शम्भू दयाल जी आदि वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
गोरक्ष प्रान्त से प्रान्त प्रचार प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री दिनेश सिंह जी को अंग वस्त्र और पुस्तक देकर उनका स्वागत किया और गोरक्ष प्रान्त के वार्षिक कार्ययोजना को विस्तृत बताया साथ ही अष्ट बिन्दु पर भी प्रान्त/ जिला / संकुल स्तर पर भी कंटेंट का निर्माण हो और टोली का गठन विस्तृत होगा और मासिक ई पत्रिका का प्रसार।
सत्र समापन में प्रत्येक सभी प्रान्त के वार्षिक कार्य योजना की जानकारी श्री हेमचन्द्र जी ने लिया, और कल्याण मंत्र से सत्र का समापन हुआ। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्र जी, दिनेश सिंह जी, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री नरेंद्र सिंह जी, भाष्कर जी, गोरक्ष प्रांत प्रदेश निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार