बस्ती : पुलिस मुठभेड़ में बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई थानेदार की जान, तीन गिरफ्तार

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले की थाना नगर एवं एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के साथ गौतस्करों की पुलिस मुठभेड़ में तीन गौतस्कर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गौ तस्करों की गोली का निशाना बने थानाध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा लिया, वर्ना हमलावरों ने तो सीने को ही निशाना बनाया था। अपराधियों की एक और गोली का. इशांत की बांह को छूकर निकल गयी। पुलिस ने बहादुरी दिखाई और एक अपराधी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया जा सका। इसके साथ ही दो और गौतस्करों को पुलिस ने खेत में खदेड़ कर पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी व प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गजेन्द्र सिंह की संयुक्त कार्यवाही में पन्द्रह जून को भोर में करीब तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ तस्करों को थाना नगर क्षेत्र के बक्सर व भौसिंहपुर के बीच जाने वाले मार्ग के पास बगीचे से गिरफ्तार किया गया। गौ तस्कर बागीचे में पशुओं को पिकप में लाद रहे थे, कि पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जिसमें एक गोली का. इशांत के बांह को छूते हुए निकल गयी तथा एक गोली थानाध्यक्ष नगर के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए जवाबी फायर में एक अभियुक्त शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा पुत्र शफीक आलम के पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। तीन अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें से दो अभियुक्तों को दौड़ाकर खेत में पकड़ लिया गया तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
इस मुठभेड़ में तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया है। घायल शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा पुत्र शफीक आलम ग्राम पिपराकनक थाना पटरेहवा जनपद कुशीनगर का निवासी है। इसके अलावा अदालत पुत्र निसार एवं मैनुद्दीन पुत्र शरीफ कुशीनगर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। ये दोनों ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के निवासी हैं। पुलिस ने गौतस्करों के पास से दो तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक मिस राउण्ड 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक मिस राउण्ड 12 बोर, चार राशि गोवंशीय पशु व एक पिकप वाहन बरामद किया है। 

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार