प्रियंका निरंजन ने लिया डीएम बस्ती का चार्ज

 

                             (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद बस्ती में कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। ये 2013 बैच की आई.ए.एस. हैं। ये इसके पूर्व जालौन में जिलाधिकारी थीं। कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी डा. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कोषागार के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कराया तथा उस पर हस्ताक्षर प्राप्त किए। शासन ने बीते सात जून को नौ जिलाधिकारियों सहित 21 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं। जिसमें प्रियंका निरंजन को जालौन से बस्ती भेजा गया है। इन्होंने नौ जून को बस्ती का चार्ज लिया।

 इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्रा, सीआरओ नीता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, पी.डी. कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सूरज यादव, रूधौली के गुलाब चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर शैलेष दूबे, अतुल आनन्द, प्रोबेशनर सुधांशू, तहसीलदार इन्द्रमणि तिवारी, नायब तहसीलदार के.के. मिश्र, ओ.एस.डी. बजरंगबली पाण्डेय ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
 इसके पूर्व उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा जिले के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से बैठें तथा लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। क्षेत्र में भ्रमण पर जाने का रोस्टर जारी करें तथा भ्रमण के पश्चात् अपनी रिपोर्ट अवश्य दें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा तथा विकास कार्यो में गति लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई समझौता नही किया जायेगा तथा अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा।  

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार