प्रेमी और मां द्वारा पिता की हत्या से अनाथ हुए बच्चों को संरक्षण देगा सीडब्ल्यूसी : प्रेरक मिश्र

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती। जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल ग्राम पंचायत के टोला तुलसीपुर में विगत दिनों पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी, पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद दो बच्चे बेसहारा हो गए। सीडब्लूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र और सदस्य डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने आज उसके घर पहुंच कर बच्चों का हाल जाना और सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि उपरोक्त घटना में हत्यारी माता के जेल जाने और पिता के मृत्यु के बाद 8 साल की बच्ची और 5 साल का उसका अबोध भाई बेसहारा हो गया है। बच्ची ही घटना की चश्मदीद गवाह बनकर सामने आई है। ऐसे में दोनों बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण प्रशासन की जिम्मेदारी है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने कहा कि बाल कल्याण समिति देखरेख और संरक्षण वाले बच्चों की खोज खोज कर मदद करने का काम कर रही है।
 उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे इस समय अपने चाचा चाची के साथ रह रहे हैं। चाचा चाची को बताया गया है कि बच्चों को अपने संरक्षण में रखते हुए सीडब्ल्यूसी से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते रहें। जरूरत पड़ी तो दोनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी अपने संरक्षण में लेकर उनकी सारी व्यवस्था का जिम्मा देखेगी। गांव पहुंचे सीडब्ल्यूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्र ने बच्चों से अकेले में बात कर सहयोग का आश्वासन दिया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर