बस्ती जेल में बंदी की मौत पर 302 की एफआईआर, जेल अधीक्षक निलंबित

 

                             (विशाल मोदी)

बस्ती (उ.प्र.)। जिला कारागार में निरूद्ध एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में शासन ने जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सीधे हत्या की एफआईआर मृतक की पत्नी की तहरीर पर स्थानीय शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।

बीते पांच जून को बस्ती जिला कारागार में निरूद्ध बन्दी विजय सोनकर की मौत हो गई थी। उसे जेल से जिला चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया। जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं। मामले में जेल अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को निलम्बित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। मृतक बन्दी विजय सोनकर पुत्र रामफेर सोनकर नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड न. 4 हनुमान गढ़ी का निवासी था। विजय की पत्नी माया देवी की तहरीर पर पांच जून को कोतवाली बस्ती में मुअसं. 305 / 2022 पर आईपीसी की धारा 302 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें जेल प्रशासन द्वारा हत्या किये जाने की बात कही गई है।

  (लाल टी शर्ट में विजय सोनकर और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम)

विचाराधीन बंदी विजय को 30 मई 2022 को जिले की हर्रैया पुलिस ने एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई थी। इसके बाद स्मैक, गांजा व कट्टा - कारतूस के साथ गलत तरीके से गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। एसपी से शिकायत कर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की गई थी।

जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना था कि विचाराधीन बंदी विजय सोनकर की शनिवार की रात तबीयत बिगड़ी थी। रात में उसे दवा दी गई थी। रविवार की सुबह जेल खुलते ही सुबह उसे त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ स्तर से गठित चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पीएम में सिर, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट की पुष्टि हुई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जेल प्रशासन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।


 विजय की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज

      प्रेस नोट

      जनपद बस्ती

   दिनांक - 30.05.2022

थाना हरैया पुलिस द्वारा टॉप-10 मे चिन्हित वांछित अभियुक्त भारी मात्रा में मादक पदार्थ (34 पुड़िया स्मैक व 02 किलो 500 ग्राम गांजा) व 01 अदद कट्टा 12 बोर व 01 अदद कारतूस बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया श्री शैलेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना हरैया जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/22 धारा 8/21, 8/22 NDPS Act से सम्बंधित अभियुक्त विजय सोनकर पुत्र रामफेर सोनकर निवासी हनुमानगढ़ी वार्ड नंबर 04 कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया जनपद बस्ती को भारी मात्रा में मादक पदार्थ (34 पुड़िया स्मैक व 02 किलो 500 ग्राम गांजा) व 01 अदद कट्टा 12 बोर व 01 अदद कारतूस बोर के साथ आज दिनांक 30.05.2022 को समय करीब 12:20 बजे बेलाड़ें शुक्ल मोड़ हाईवे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

 गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर अभियुक्त विजय सोनकर के विरुद्ध थाना हरैया जनपद बस्ती पर मु0अ0स0 171/2022 धारा 8/20, 8/22 NDPS Act व मु0अ0स0 172/2022 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत किया गया।

          गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

01.विजय सोनकर पुत्र रामफेर सोनकर सा0 हनुमानगढ़ी वार्ड नंबर 04 कस्बा हर्रैया थाना हरैया जनपद बस्ती।

        बरामदगी का विवरण

01- 34 पुड़िया स्मैक।

02- बिक्री से प्राप्त रुपये 1,040/- नगद। 

03- 02 किलो 500 ग्राम गांजा।

04- 01 अदद कट्टा 12 बोर व 01 अदद कारतूस बोर। 

टॉप-10 मे चिन्हित वांछित अभियुक्त विजय सोनकर का आपराधिक इतिहास

01- मु0अ0सं0 144/22 धारा 8/21, 8/22 NDPS Act थाना हरैया जनपद बस्ती।

02- मु0अ0सं0 171/22 धारा 307 IPC थाना हरैया जनपद बस्ती।

03- मु0अ0सं0 172/22 धारा 3/25, 8/22 NDPS Act थाना हरैया जनपद बस्ती।

04- मु0अ0सं0 585/14 धारा 8/20 Arms Act थाना हरैया जनपद बस्ती।

     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

01- प्रभारी निरीक्षक हरैया श्री शैलेश कुमार सिंह जनपद बस्ती।

02- व0उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय, उ0नि0 छितेश्वर थाना हरैया जनपद बस्ती।

03- हे0का0 प्रारध्वज प्रताप सिंह, चा0हे0का0 उमाशंकर सिंह, का0 प्रद्युम्न सिंह, का0 पवन यादव, का0 दयानंद सिंह यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।

     मृतक विजय की गिरफ्तारी के समय पुलिस द्वारा जारी सराहनीय कार्य का विवरण

 बस्ती हर्रैया 172/2022 3/25 आर्म्स एक्ट 30.05.22 समय 12.20 बजे विजय सोनकर पुत्र रामफेर सोनकर सा0 हनुमानगढ़ी वार्ड नं0 04 कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र 38 वर्ष बरामदगी 04 बण्डल माल क्रमशः 1. 34 पुड़िया स्मैक , 2. बिक्री का 1040 रू0 , 3. 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा

बस्ती हर्रैया 171/2022 8/20/22 NDPS Act 30.05.22 समय 12.20 बजे विजय सोनकर पुत्र रामफेर सोनकर सा0 हनुमानगढ़ी वार्ड नं0 04 कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र 38 वर्ष 01 अदद कट्टा 12 बोर 01 अदद कारतूस 12 बोर नाजायज

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार