यूपी में बस्ती, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ के डीएम सहित 21 आईएएस के तबादले

 

                             (संतोष दूबे) 

लखनऊ। शासन ने आज शाम बड़ा प्रशानिक फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी बदले गए हैं और बरेली मंडल में नए आयुक्त भेजे गए हैं। इस तबादले में प्रियंका निरंजन को बस्ती, कृष्णा करूणेश को गोरखपुर, सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ और विशाख जी. अय्यर को कानपुर नगर का डीएम बनाया है। गोरखपुर के डीएम रहे विजय किरण आनन्द को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा और कुम्भ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुके लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश और इटावा की डीएम श्रुति सिंह को शासन में सचिव पद पर तैनाती दी गई है। अभिषेक प्रकाश को सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा श्रुति सिंह को सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ विभाग का महानिदेशक भी बनाया गया है। सचिव पद पर प्रमोट हो चुकीं अलीगढ़ की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब बरेली मंडल की आयुक्त होंगी।
निदेशक स्थानीय निकाय रहीं शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त बनाया गया है। वह भी सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुकी हैं। बरेली मंडल के आयुक्त आर.रमेश कुमार अब प्रमुख सचिव रेशम विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा के साथ राज्य परियोजना निदेशक व निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनात रहीं अनामिका सिंह को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश अब गोरखपुर के डीएम होंगे। गोरखपुर के डीएम के साथ मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज के पद पर तैनात रहे विजय किरन आनंद को फिर प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। उन्हें मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम फिरोजाबाद रहे सूर्यपाल गंगवार अब लखनऊ के डीएम होंगे।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी. अय्यर को एक बार फिर कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। विशाख जी. पहले भी डीएम कानपुर रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने उन्हें डीएम कानपुर के पद से हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल अब बलिया में यह जिम्मेदारी संभालेंगी। बलिया के डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

डीएम जालौन रहीं प्रियंका निरंजन को डीएम बस्ती तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत रहीं चांदनी सिंह को डीएम जालौन बनाया गया है। झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय अब डीएम इटावा होंगे। प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को डीएम फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

कानपुर की डीएम नेहा शर्मा अब निदेशक स्थानीय निकाय होंगी। विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनात भवानी सिंह खगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय को उनके वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनाती दी गई है। महाराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साईं तेजा को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है।

      21 आईएएस को यहां मिली नई तैनाती 

1. कृष्णा करुणेश - जिलाधिकारी गोरखपुर 2. विजय किरण आनंद - प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार 3. अनामिका सिंह सचिव 4. सूर्यपाल गंगवार - जिलाधिकारी लखनऊ 5. अभिषेक प्रकाश - सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास 6. विशाख जी. - जिलाधिकारी कानपुर 7. भवानी सिंह - एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम 8. अनुपम शुक्ला - विशेष सचिव ऊर्जा 9. सीलम साईं - सीडीओ जौनपुर 10. सेल्वा कुमारी जे - आयुक्त बरेली 11. सौम्या अग्रवाल - जिलाधिकारी, बलिया 12. इंद्र विक्रम सिंह - जिलाधिकारी, अलीगढ़ 13. प्रियंका निरंजन - जिलाधिकारी , बस्ती 14. चांदनी सिंह - जिलाधिकार जालौन 15. अवनीश कुमार राय - जिलाधिकारी, इटावा 16. श्रुति सिंह - सचिव, चिकित्सा 17. रवि रंजन - जिलाधिकारी , फिरोजाबाद 18. नेहा शर्मा - निदेशक, स्थानीय निकाय 19. शकुंतला गौतम - श्रम आयुक्त, कानपुर 20. आर रमेश कुमार - प्रमुख सचिव, रेशम 21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय - उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।

         ➖    ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर