12 सालों में 8 शादियां करके फरार है लुटेरी दुल्हन

 

                             (संतोष दूबे) 

 नई दिल्ली। एक युवती ने पिछले 12 सालों में सोशल मीडिया के जरिए कई पुरुषों से शादी करने के बाद उन्हें लूटकर फरार हो गई। उक्त युवती महीनों तक अपने पति के साथ रहती है और फिर रातों रात उसे कंगाल बनाकर गायब हो जाती है। उक्त लुटेरी दुल्हन अब तक इंजीनियर, टीचर, शेयर ब्रोकर, फाइनेंसर सहित कुल 8 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी अजय की मुलाकात काजल नाम की युवती से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। और जल्दी ही दोनों में मुलाकातें होने लगीं। कइसके बाद अजय काजल से दिल्ली में मिले। काजल ने बताया कि उसके घरवाले दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। उसने अजय को अपने दोस्तों से भी मिलवाया। इस तरह काजल ने अजय को अपने 11 रिश्तेदारों से मिलवाया। अजय ने बताया कि मुझे काजल से प्यार हो गया और मैंने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा जो उसने मान लिया और हमने 7 अगस्त 2020 को शादी कर ली। अजय ने बताया कि काजल से शादी करने के बाद मैं बहुत खुश था।उसने मुझसे कभी कुछ भी नहीं मांगा। वह हमेशा पैसे बचाने की बात करती थी। काजल उसके घरवालों का खूब ख्याल रखती थी, उसने सबका दिल जीत लिया था। फिर काजल ने कहा कि वह बुटीक खोलना चाहती है। इसके लिए 20 लाख रुपए की जरूरत है। अजय ने अपनी बचत से 15 लाख रुपए काजल को दिए और 5 लाख रुपये का लोन ले लिया। 20 नवंबर को काजल ने ‘संजना बुटीक’ खोला और महज 5 दिन के अंदर ही उसे एक लाख रुपए लाकर दिए और बोली कि बुटीक बढ़िया चल रहा है। अजय काफी खुश थे। सब कुछ बढ़िया चल रहा था लेकिन पहली एनिवर्सरी से 4 दिन पहले सब बदल गया। उस दिन अजय जब शाम को घर लौटे तो पूरा घर खाली था और काजल गायब थी।
अजय अपने काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली से हरियाणा जाते थे। 11 अगस्त को अजय ने बल्लभगढ़ से काजल को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद अजय तुरंत दिल्ली पहुंचे तो देखा कि उनका पूरा घर खाली हो चुका है। उनके घर और बुटीक का सारा सामान गायब था। पड़ोसियों से जानकारी की तो पता चला कि काजल ने उनसे कहा था कि वे अब फरीदाबाद शिफ्ट हो रहे हैं। काजल ने अजय को 45 लाख का चूना लगा दिया था। अजय जब पुलिस के पास पहुंचे तो किसी ने उनकी बातों पर यकीन नहीं किया। फिर अजय ने काजल के रिश्तेदारों को ढूंढने की कोशिश की। दो हफ्ते की मेहनत के बाद उन्हें काजल की बेस्ट फ्रेंड दिख गई। वह उन्हें देखकर भागने लगी। लेकिन उन्होंने उसे पकड़ लिया तोउसने काजल का सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि अजय काजल का सातवां पति है। इससे पहले काजल 6 और लोगों से शादी करने के बाद उन्हें चूना लगा चुकी है। काजल की ठगी के शिकार उसके 6 पति दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के रहने वाले हैं। काजल की एक दोस्त ने बताया कि इस साल उसकी शादी हो गई तो उसने काजल से अपनी दोस्ती खत्म कर दी। वे 2018 में दोस्त बने थे। काजल का मकसद दूसरों को ठगना था। उसे शॉपिंग करना, सोशल मीडिया पर समय बिताना, घूमना और आलीयाान जीवन जीने की आदत थी। वह लोगों से पैसे उधार लेकर वापस नहीं लौटाती थी। वह विदेश में बसना चाहती थी। उसने उसके सामने 6 लोगों से शादी की थी और सबको धोखा दिया।
अजय को पता चला कि 19 साल की काजल ने अपनी पहली शादी 2010 में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से की थी। शादी के दो साल बाद वह नकदी और सामान लेकर मुंबई भाग गई थी। 2014 में काजल ने मुंबई में अजय गुप्ता नाम के व्यक्ति से की थी। अजय गुप्ता ने बताया कि काजल ने उनसे मदद मांगी तो मैंने उसकी मदद कर दी। 4 महीने बाद उसने मुझे प्रपोज किया और हमने शादी कर ली। घर में हमेशा कैश रखा रहता था। एक दिन वह अलमारी में रखे 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। मैंने उसे बहुत तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की क्योंकि उन्हें लगता था कि वह वापस आ जाएगी। अब अजय की दूसरी शादी हो चुकी है और उनके तीन बच्चे भी हैं।
काजल की ठगी के शिकार 33 वर्षीय शेयर दलाल ने बताया कि बाद में एहसास हुआ कि लड़की एक गिरोह के लिए काम करती है, जिसमें 11 लोग हैं। जिनको वह अपने परिवार के सदस्य बताती थी। उसने उनसे 40 लाख रुपए ठग लिये और बाद में उन्होंने धमकी दी कि वे मेरी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। मेरा काफी नाम था, इसलिए मैं चुप रह गया। काजल का उक्त पति अब गुड़गांव में अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। काजल के पास 9 आधार कार्ड, छह पैन कार्ड और 12 वोटर आईडी कार्ड हैं। एक दिन अजय ने सोशल मीडिया पर देखा कि काजल नोएडा की सोनाली सिंह के नाम से एकाउंट ऑपरेट कर रही है। एक वीडियो में वह मुरादाबाद के एक रिसॉर्ट में दिखी। अजय ने जब वहां फोन किया तो पता चला कि वह वहां से नैनीताल चली गई है। जब वे नैनीताल पहुंचे तो वह देहरादून के लिए निकल चुकी थी। अजय ने सब कुछ पुलिस को बताया लेकिन काजल आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जूटी हुई है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर