बस्ती : मार्मिक सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर झूल गई छात्रा

 

                             (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में एक बीए फाईनल की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। वह छेड़खानी और फब्तियों से परेशान हो गई थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने मार्मिक पत्र लिखते हुए विवेक नाम के एक युवक पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। वह अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। मृतका के मामा ने थाने में तहरीर दे दी है।

जानकारी के मुताबिक सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया गांव निवासी प्रतिभा (19) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह तुरकौलिया गांव में अपने मामा रमेश के घर रह कर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार 23 मई को दोपहर घर में ही छत के कुंडी से रस्सी के सहारे उसका फंदे से लटकता शव मिला। युवती के बाएं हाथ से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी मर्जी से सुसाइड करना बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतिभा ने फांसी लगाने के पहले सुसाइड नोट लिखा था। मैं सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, मैं इतनी गलत नहीं हूं, जितना बताया जा रहा है। मानती हूं, गलती हुई है, मैने कुछ भी नहीं बताया है। शायद इस कारण सभी जगह मजाक बनी हुई हूं। मैंने गलती की है और सभी माफी भी मांगती हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना, लेकिन मेरा करेक्टर गलत नहीं है। अब मैं चाहकर भी खुद को सही साबित नहीं कर सकती हूं। क्योंकि मेरा डर और रोना यही मेरी सबसे बड़ी कमजाेरी है। जिसे बचपन से लेकर आज तक खुद से दूर नहीं कर पाईं हूं। मेरे मरने का कारण मैं खुद ही हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। विवेक भईया मैंने तुम्हे भाई और दोस्त के अलावा किसी भी नजर से नहीं देखा। फिर भी तुम मेरे बारे में पता नहीं क्या क्या बाेल रहे हो। तुम झूठ बोलकर सच नहीं छिपा सकते। चाहे कोई समझे या न समझे पर मैं जानती हूं कि सच क्या है, लेकिन मैं बोल नहीं पा रहीं हूं।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार