गोरखपुर में दुराचारी सभा : तीन नेताओं सहित सात माफिया घोषित

                          (बृजवासी शुक्ल) 

गोरखपुर। गोरखपुर जोन के माफिया की सूची में दो पूर्व विधायक, एक पूर्व एमएलसी समेत सात बदमाशों का नाम शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने इस सूची पर मुहर लगा दी है। सूची में सबसे ज्यादा चार नाम गोरखपुर जिले के रहने वाले बदमाशों का है। पुलिस व प्रशासन की टीम चिन्हित लोगों की निगरानी करने के साथ ही अपराध से अर्जित की गई संपत्ति की विवरण जुटा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला, जोन व प्रदेश स्तर पर माफिया की सूची तैयार की जा रही है। गोरखपुर जोन में भी एडीजी अखिल कुमार के आदेश पर पुलिस ने अपराध में सक्रियता के आधार पर माफियाओं की सूची तैयार की है। इस सूची में गोरखपुर के गीडा निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख व विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे सुधीर कुमार सिंह, गोरखनाथ निवासी विनोद कुमार उपाध्याय, गुलरिहा निवासी राकेश यादव, गगहा निवासी बिहार के पूर्व विधायक राजन तिवारी, देवरिया के रहने वाले पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, बलरापुर के रहने वाले पूर्व सांसद रिजवान जहीर का नाम शामिल किया गया है।
गोरखपुर के सभी थानों पर दुराचारी सभा आयोज‍ित की गई। जिसमें क्षेत्र में रहने वाले 25 प्रतिशत हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर थानेदार, हल्का दारोगा व बीट पुलिस अधिकारी ने उनसे पूछताछ की। चार सभा में लगातार न आने वाले हिस्ट्रीशीटरों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए पुलिस उनके जमानतदार को बुलाकर सभा करेगी। सक्रिय लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त कराई जाएगी। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि दुराचारी सभा में हल्का दरोगाओं और सिपाहियों ने हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की। थाना क्षेत्र में रहने वाले कुल हिस्ट्रीशीटरों में 25 प्रतिशत को बुलाया गया था। सभी का विवरण थाने के कंप्यूटर में फीड कराया गया। मुकदमों की पैरवी रजिस्टर, काज लिस्ट को भी अपडेट किया गया।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर