एसपी ने किया नगर थाने की करहली पुलिस चौकी का उद्घाटन

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने थाना नगर क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी करहली थाना नगर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के उपरांत एसपी ने चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने पुलिस कप्तान को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि यहां पुलिस चौकी हो जाने जनमानस को थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। अधिकांश समस्याओं का समाधान चौकी से ही हो जाएगा।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए चौकी के निर्माण में जन सहयोग देने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि चौकी के उद्घाटन का मुख्य उद्देश्य चौकी क्षेत्र की जनता को अपने समस्या का समाधान कराने हेतु थाना जाने की आवश्यकता न पड़े एवं आप की समस्या का निस्तारण आपके क्षेत्र में बनी करहली चौकी पर ही हो जायेगा। चौकी बनने से अपने हल्के के दरोगा और आरक्षियों से सम्पर्क स्थापित करने में आसानी होगी। इसी प्रकार प्रत्येक थाने में कम से कम तीन चौकी का निर्माण करने की योजना है। जिससे जनता की समस्याओं का निस्तारण आसानी से किया जा सके।
क्षेत्र की जनता द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं थानाध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने पुलिस अधिक्षक को अंगवस्त्र के रुप में शाल देकर सम्मानित किया। थाना नगर की महिला आरक्षियों द्वारा क्षेत्राधिकारी लाईन प्रीति खरवार को शाल देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर थाना नगर के समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


पुलिस चौकी करहली के निर्माण में सहयोग करने वालों में ग्राम प्रधान करहली हरिशंकर मौर्य, ग्राम प्रधान सिसवारी राम अजोर चौधरी, प्रधानाचार्य कलवारी आज्ञाराम चौधरी, करहली के विवेक पाण्डेय, भड़सर के रामसूरत यादव, छबैला के चंदन सिंह, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह, पगार के चौकीदार भीलवाल मिथिलेश यादव, नगहरा के घनश्याम तिवारी, वेद प्रकाश सिंह उर्फ बब्बू सिंह, बघनिया के विशाल सिंह, रवि प्रताप सिंह उर्फ (मंटू), अशोक सिंह कटरुआ, राजन सिंह प्रधान कटरुआ एवं करहली के विपिन पाण्डेय प्रमुख हैं। 

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार