देवेन्द्र चौहान बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी

                          (विशाल मोदी) 

 लखनऊ। डीजी इंटेलीजेंस देवेन्द्र सिंह चौहान को यूपी के नये डीजीपी का कार्यभार सौंपा गया है। वह स्थायी डीजीपी की तैनाती तक इस पद को संभालेंगे। डीजी इंटेलीजेंस का पद भी उनके पास रहेगा। उन्‍हें 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल के स्‍थान पर नियुक्‍त किए गए हैं। अपर मुख्‍य सच‍िव अवनीश कुमार अवस्‍थी ने इसके आदेश जारी किये हैं।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल को विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के आरोप में पद से हटाया गया था। पुलिस महानिदेशक के पद से हटाने के बाद उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। इस बीच नये पुलिस महानिदेशक की तैनाती होने तक डीएस चौहान को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब नई तैनाती को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया है। अब यूपी का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसके भी कयास लगाये जाने शुरू हो गये हैं।
बता दें क‍ि नए पुलिस महानिदेशक की रेस में सबसे आगे डीजी इंटेलीजेंस डॉ. डीएस चौहान का ही नाम माना जा रहा था। चौहान 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा चौहान के पास यूपी सतर्कता अधिष्ठान (विज‍िलेंस) के निदेशक का भी कार्यभार है। सबसे अहम बात यह कि उनका नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। वह वरिष्ठता में चार आईपीएस अफसरों के बाद आते हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर