हनुमान जी से नि:स्वार्थ सेवाभाव ग्रहण करना चाहिए : संजय जायसवाल

                              (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती)। ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगलवार को अनेक स्थानों पर श्री हनुमान जी की आराधना, पूजन, अर्चन के साथ ही भण्डारों का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत भानपुर क्षेत्र के तिरंगा चौराहे पर भण्डारे में शामिल होते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के साथ ही भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि श्री हनुमान जी ने सेवा भाव से प्रतिष्ठा अर्जित किया और विद्वानों का मत है कि कलयुग में उनकी पूजा का विशेष महत्व है। श्री हनुमान जी से हमें निस्वार्थ सेवा का भाव ग्रहण करना चाहिये।
भण्डारे के आयोजक मनोज सिंह ने भक्तों का स्वागत करते हुये प्रसाद वितरित किया। भण्डारे में मुख्य रूप से अजय सिंह गौतम, मोनू पाठक, विकास सिंह, अनूप जायसवाल, सैंकी श्रीवास्तव, रामशंकर सिंह, राकेश कुमार, शिव कुमार सिंह, गिरजेश मिश्र, सुरेश गुप्ता, अमित सिंह, शिवराम सिंह, सुभाष सोनी, बब्लू सिंह, अवधेश पाठक आदि अनीति सिंह आदि ने योगदान दिया।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर