बस्ती में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का गठन

                            (संतोष दूबे) 

बस्ती में विवेक गुप्ता को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष और सतीश श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया है। शपथ के साथ ही संगठन विस्तार पत्रकार हितों पर विमर्श भी किया गया।

बस्ती (उ.प्र.)।  पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन बस्ती जिला कमेटी का विस्तार आज प्रेस क्लब बस्ती में किया गया। संगठन विस्तार में विवेक गुप्ता को अध्यक्ष और सतीश श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में पत्रकार हितों पर विचार विमर्श किया गया। सभी ने संगठन के प्रति कटिबद्ध रहते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय संयोजक व अधिवक्ता जेपी गुप्ता, राष्ट्रीय सहसंयोजक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व सेवा निवृत्त हिंदी प्रवक्ता वीएसएवी इंटर कॉलेज गोला नागेंद्र नाथ पाण्डेय , प्रदेश उपाध्यक्ष पीपीए व अधिकृत विक्रेता टाटा मोटर्स साइलेंट जनसेट ट्रांंसपोर्ट नगर गोरखपुर एस एन दूबे, प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर शुक्ल, प्रदेश महासचिव घनश्याम कशौधन, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश चंद्र पाण्डेय तथा अन्य पदाधिकारी व साथी गण उपस्थित रहे।
 (अध्यक्ष चुने जाने पर विवेक गुप्ता का माल्यार्पण करते पदाधिकारी) 
आज बस्ती जिला कमेटी विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बस्ती के प्राइम न्यूज चैनल रिपोर्टर व सामाजिक कार्यकर्ता विवेक गुप्ता को दी गई। उनकी अध्यक्षता में पूरी जिला कमेटी बनाते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई। शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में पद की गरिमा और संगठन के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपीए के राष्ट्रीय संयोजक जे.पी. गुप्ता ने एवं संचालन महेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा, उनके निराकरण, एसोसिएशन की मजबूती, विस्तार एवं पत्रकारिता के बदल रहे सन्दर्भो पर चर्चा हुई। दूसरे चरण में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। विवेक गुप्ता को अध्यक्ष, सतीश श्रीवास्तव को महामंत्री, हिफजुर्रहमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गिरि एवं अमित सिंह को उपाध्यक्ष, अमृत लाल एवं समीर आलम को मंत्री, मो. आसिफ को कोषाध्यक्ष तथा वसीम अहमद को संगठन मंत्री चुना गया।
कार्यक्रम में महेन्द्र प्रताप सिंह, एस.एन दूबे, नागेन्द्र पाण्डेय, घनश्याम कसौधन, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, उमाशंकर शुक्ल आदि वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार आज सर्वाधिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसी स्थिति में सामाजिक सरोकारों के साथ एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है, जिससे पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण हो सके। प्रयास होगा कि एसोसिएशन को जमीनी धरातल पर मजबूती दी जाय। एक स्वर से पत्रकार समाज के हित के लिये एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवागत जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने पत्रकारो के हितों की लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के पोर्टल से जुड़े पत्रकारों को भी सदस्य बनाया जाएगा और उनको इनका सम्मान भी दिलाया जाएगा।
 प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमेन्द्र द्विवेदी, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, सन्तोष सिंह, अशोक वर्मा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, इन्द्रजीत चौधरी, शिव प्रताप गोस्वामी, रोनितराज श्रीवास्तव, राजित राम यादव, शहबाज, तौफीक, शब्लू खान, सत्य प्रकाश, महेन्द्र तिवारी, सुनील कुमार मिश्र, मो0 आरिफ, दिनेश कुमार पाण्डेय, विवेक कसौधन, शुभम राव के साथ ही अनेक पत्रकार एवं एसोसिएशन सदस्य उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर