बहला फुसलाकर लड़की भगाने वाला गिरफ्तार

                           (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कलवारी के सेमरा चिगन का रहने वाला है और शहर के शास्त्री चौक से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली पुलिस ने आज सायं करीब साढ़े चार बजे शहर के शास्त्री चौक से कलवारी थाना क्षेत्र के सेमरा चिगन निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ लल्ला पुत्र राम आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में उनि. सर्वेश कुमार की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जितेन्द्र के खिलाफ कोतवाली में मुअसं. 209 / 2022 पर भादवि की धारा 363, 366, 504 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सिविल लाइन उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, का. किशन कुमार एवं महिला का. निकिता सिंह शामिल रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर