सभी जिले में शुरु होगा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग

                              (विशाल मोदी)

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग प्रत्येक जिले में शुरू किया जायेगा। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ कोचिंग संचालित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शासन के निर्देश पर केवल मण्डल मुख्यालय पर यह कोचिंग शुरू की गयी थी। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सर्विसेज के तैयारी के लिए योग्य शिक्षको द्वारा कोचिंग दी जाती है।

  उन्होने कोचिंग का स्थान चयन करने के लिए एक कमेटी गठित किया है। इसी प्रकार शिक्षको की सूची तैयार करने के लिए भी उन्होने निर्देशित किया है। कोचिंग में कोई भी अधिकारी अपने विषय की कोचिंग दे सकेंगा। इसके अलावा अवकाश प्राप्त शिक्षको की सेवाए भी ली जायेंगी। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं द्वारा भी इसमें शिक्षा दी जा सकती है। शासन द्वारा उनके लिए मानदेय निर्धारित किया गया। बैठक में डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीआईओएस डी.एस. यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला, उप निदेशक समाज कल्याण एस.एन. तिवारी, डी.टी.ओ. डा. विवेक तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहेे। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर