कश्मीर में आतंकियों द्वारा टिकटाक एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

                              (संजीव पाण्डेय) 

श्रीनगर। कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने 35 वर्षीय टिकटॉक कलाकार की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में महिला का 10 वर्षीय भतीजा भी घायल हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि बीती रात करीब आठ बजे आतंकवादियों ने जिले के चदूरा इलाके के हुशरू में अमरीन नाम की एक महिला पर उसके घर के पास गोली चला दी। उन्होंने कहा कि घटना में अमरीन गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें चदूरा अस्पताल में ले जाया गया।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। घाटी में पिछले 24 घंटों में यह दूसरा टार्गेट अटैक है। कल श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी की उसके घर के बाहर आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में उनकी सात साल की बेटी, जो कथित तौर पर उन्हें बचाने के लिए दौड़ी थी वो घायल हो गयी थी।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश