कोयले की रैक में मिला युवक का शव

 

                               (विशाल मोदी) 

रायबरेली। एनटीपीसी के ऊंचाहार परियोजना में झारखंड से आने वाले कोयले की आपूर्ति के साथ एक अज्ञात शव परियोजना के संयंत्र क्षेत्र में पहुंच गया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऊंचाहार की पुलिस और सीआईएसएफ की मदद से इस शव के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव को मालगाड़ी में लाद दिया गया है। पुलिस संभावना जता रही है कि युवक झारखंड या बिहार का हो सकता है, क्योंकि मालगाड़ी इन्हीं राज्यों से होकर ऊंचाहार पहुंचती है।

ऊंचाहार परियोजना में झारखंड के चतरा जिले की कोल माइंस से रविवार सुबह कोयले की आपूर्ति आई थी। मालगाड़ी कुल 58 डिब्बे की कोयला आपूर्ति लेकर परियोजना के संयंत्र क्षेत्र में प्रातः करीब पांच बजे पहुंची थी। जब मालगाड़ी परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में पहुंची तो मालगाड़ी की एक रैक के ऊपर युवक की लाश देखकर सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाकर एनटीपीसी और सीआईएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव को मालगाड़ी में लाद दिया गया है। पुलिस संभावना जता रही है कि युवक झारखंड या बिहार का हो सकता है, क्योंकि मालगाड़ी इन्हीं राज्यों से होकर ऊंचाहार पहुंचती है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि कोयले की रैक में शव मिला है। पुलिस कार्यवाही कर रही है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार