बस्ती : फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही दो शिक्षिकाएं बर्खास्त

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले में परिषदीय विद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रही दो शिक्षिकाओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बर्खास्त कर दिया है। नियुक्ति के बाद होने वाले सत्यापन में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। ये दोनों वर्ष 2021 में हुए 69000 शिक्षक भर्ती में बस्ती जिले मेंं नियुक्त हुई थीं। एक संतकबीरनगर और एक प्रतापगढ़ की निवासी है।

 बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि 2021 में हुए 69000 शिक्षक भर्ती में चयन होने के बाद प्रमाण पत्रों के सत्यापन के आधार पर दोनों सहायक अध्यापिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनसे वेतन रिकवरी के साथ ही दोनों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए बीईओ को निर्देशित किया है। बीएसए के अनुसार 2021 में हुई 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण में अभ्यर्थी कुसुम गौतम का चयन हर्रैया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर में सहायक अध्यापिका पद पर हुआ था। जो प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। कुसुम गौतम के चयन के बाद प्रमाण पत्रों के सत्यापन में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। वहीं 41556 सहायक अध्यापक भर्ती में प्रियंका त्रिपाठी का चयन बस्ती सदर ब्लॉक के जामडीह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका पद पर हुआ था। संतकबीरनगर की रहने वाली प्रियंका त्रिपाठी के स्तर से प्रस्तुत दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच कराई गई, वह भी फर्जी मिला। फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाली दोनों सहायक अध्यापिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर