बस्ती में करोड़ों की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय बस्ती शहर से सटे पटेल चौक टोल प्लाजा के पास कोतवाली पुलिस एवं गोरखपुर एसटीएफ ने एक किलो चौवालिस ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक तस्कर बाराबंकी और दूसरा बिहार का निवासी है। बरामद स्मैक की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ गोरखपुर व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों को सोलह मई को दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस चौकी पटेल चौक थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 44 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन एवं पन्द्रह हजार रु. नगद बरामद किया है। इस मामले में बाराबंकी के जैदपुर थाने के टिकरा उमा निवासी मो. हसीब पुत्र मो. अनीस और बिहार के मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थानान्तर्गत पचभेड़िया निवासी छबीला यादव पुत्र स्व. लखीचन्द यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुअसं. 249 / 2022 पर मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8 / 22 / 25 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार