बस्ती पुलिस में एसओ वाल्टरगंज सहित दस तबादले

 

                             (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा दस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है।

आज किए गए स्थानान्तरण में उप निरीक्षक योगेश सिंह को थानाध्यक्ष वाल्टरगंज बनाया गया है। ये इससे पहले प्रभारी एण्टी नारकोटिक्स टीम रहे। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रहे उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को पुलिस लाईन भेजा गया है। थाना सोनहा पर तैनात निरीक्षक अरविन्द मौर्य को वहीं पर अतिरिक्त निरीक्षक के रुप में तैनात किया गया है। ये इसके पूर्व यहां वरिष्ठ उप निरीक्षक थे। पुलिस लाईन से निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय को अपराध शाखा और निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी को पसारा सेल से अपराध शाखा भेजा गया है। उप निरीक्षक रोहित उपाध्याय को पुलिस लाईन से प्रभारी एण्टी नारकोटिक्स टीम बनाया गया है। महिला उप निरीक्षक निधि यादव को महिला थाना से प्रभारी चौकी रोडवेज थाना कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक चन्द्रकांत पाण्डेय को अपराध शाखा से थाना लालगंज भेजा गया है। हर्रैया में तैनात महिला निरीक्षक अनीता यादव को यहीं पर अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया है। प्रभारी चौकी टिनिच उप निरीक्षक पवन कुमार मौर्या का रोडवेज चौकी प्रभारी पर किया गया स्थानान्तरण पारिवारिक कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर