बड़ेबन पर एक्सीडेंट में महिला की मौत

                            (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ेबन सर्विस लेन पर रोडवेज की बस द्वारा बाइक सवार को ठोकर मार देने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने शौहर के साथ मायके जा रही थी।

  जिले के वाल्टरगंज थाने के गंधरिया निवासी इसरार अहमद पुत्र सिराजुल हक आज अपनी पत्नी अफसाना खातून व लड़का शाद रजा उम्र 5 वर्ष के साथ अपने घर से मोटरसाइकिल नंबर यूपी 51 एके 2262 से अपने ससुराल ग्राम गायघाट थाना कलवारी जनपद बस्ती जा रहा था। तभी बड़ेबन से लखनऊ की तरफ जाने वाले सर्विस लेन पर बुलेट एजेंसी के पास रोडवेज की बस संख्या यूपी 77 एएन 3695 के चालक द्वारा पीछे से ठोकर मार देने से मौके पर ही अफसाना खातून उम्र 32 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बस्ती मर्चरी हाउस भेजवा दिया है। यातायात व्यवस्था सामान्य है।

        ➖     ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश