राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की स्मृति में जुटेंगी नामचीन हस्तियां, होंगे शानदार कार्यक्रम

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। राजमाता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक सर जमीनें हिंद का विमोचन, उदीयमान कवि सम्मेलन व मुशायरा के साथ ही पं. बिरजू जी महाराज के पौत्र द्वारा कथक की शानदार प्रस्तुति से बस्ती के राजभवन में सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम होगा। ये सभी कार्यक्रम बस्ती सदर से विधायक रहे स्व. राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की स्मृति में सोलह अप्रैल की सायं राजभवन बस्ती के विशाल प्रांगण में होंगे। रानी मां द्वारा लिखित पुस्तक में इतिहास के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।

राजा लक्ष्मेश्वर सिंह सेवा संस्थान द्वारा 16 अप्रैल शनिवार को आयोजित उक्त कार्यक्रमों के बावत राजमाता आशिमा सिंह, इनके पुत्र राजा ऐश्वर्यराज सिंह और पुत्री अनन्या सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होकर कार्यक्रम की रुपरेखा साझा किया। कार्यक्रम में राज माता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’ पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। आज पत्रकारों से वार्ता करते हुये राज माता आशिमा सिंह ने कहा कि उनकी पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन, भारतीय राजनीति और सामाजिक सृजन, संघर्षो के अनेक रहस्यों से पर्दा उठायेगी। ऐश्वर्य राज सिंह ने बताया राजा लक्ष्मेश्वर सिंह सेवा संस्थान द्वारा 16 अप्रैल शनिवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक उदीयमान कवि सम्मेलन, सायं 7 से 8 बजे तक अन्तराष्ट्रीय कथक कलाकार पंडित अनुज मिश्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8.30 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया है।

राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुत्री अनन्या सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय रचनाकारों, साहित्यकारों, कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रमों भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित शानदार झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जो आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी। अनन्या ने कहा कि उनके पिता की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम से निश्चित रूप से सामाजिक संचेतना के कई बिन्दुओं सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अनन्या सिंह बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। ये नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जी के साथ ई संजीवनी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं। राजभवन में होने वाले कार्यक्रमों के संयोजन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर