गोरखपुर : मंदिर कब्जा कर चल रहे रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

                         (विशाल मोदी) 

गोरखपुर। पूरे प्रदेश में अपराधियों और माफिया के साथ दबंगों के द्वारा कब्जा की गई अवैध जमीनों और संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके लिए दो से तीस अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ ही गोरखपुर में भी अभियान चल रहा है। यहां गोरखपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने शिव मंदिर पर कब्जा कर सालों से रेस्‍टोरेंट चलाया जा रहा था। जिसपर अतिक्रमण विरोधी बुलडोजर चलाया गया। यहां दबंगों को बुलडोजर का जरा भी खौफ नहीं था।

अतिक्रमण अभियान की जानकारी होने के बाद भी रेस्‍टोरेंट को हटाया नहीं गया। मंदिर के दोनों गेट के बीच में ही रेस्टोरेंट (ढाबा) खोल दिया गया था। इसके साथ ही मंदिर को स्‍टोर बना दिया गया था। 

  तीस अप्रैल तक चलेगा अभियान

गोरखपुर में दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। यहां गोरखपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। जैसे ही अतिक्रमण दस्ता एसपी यातायात डा. एमपी सिंह, अतिक्रमण दस्‍ते के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह और पुलिस के जवानों के साथ नगर निगम के कर्मचारी बुलडोजर लेकर पहुंचे, तो वहां मंदिर और उसके गेट को अवरोध कर खुलेआम रेस्‍टोरेंट बनाया गया था।

मुख्यमंत्री योगी के के बुलडोजर ने दबंगों द्वारा कब्‍जा किए गए मंदिर के सामने अवैध अतिक्रमण को ध्‍वस्‍त कर दिया। कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अतिक्रमण दस्‍ते के साथ मौजूद लोगों ने दबंग को वार्निंग भी दी। लाउडस्‍पीकर से किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को जल्‍द से जल्‍द हटा लेने के लिए वार्निंग भी देते रहे। लेकिन, दबंगों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही थी।
अतिक्रमण दस्‍ते के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि शिव मंदिर पर अवैध कब्‍जा कर वर्षों से रेस्‍टोरेंट चलाया जा रहा था। अब उस कब्‍जे को हटाया गया है। ऐसा नहीं है कि वे फिर से अतिक्रमण कर मंदिर को कब्‍जा कर लेंगे। इसके लिए चौकीइंचार्ज को निर्देशित भी किया गया है। मंदिर पर अवैध रूप से कब्‍जा करना गलत है। यहां पर ये अभियान निरंतर चलता रहेगा। किसी को भी अवैध रूप से कब्‍जा और अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक डा. एमपी सिंह ने बताया कि नगर निगम और यातायात पुलिस के साथ कर्मचारी भी अभियान में लगे हैं। अतिक्रमण का ये अभियान विशेष रूप से 30 अप्रैल तक महानगर के अलग-अलग एरिया में चलेगा।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर