धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव की जयंती

 

                             (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती जिले में समारोहपूर्वक मनायी गयी। मुख्य कार्यक्रम विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुआ। दोनो स्थानों पर अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा विचार गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डाला।

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है। विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका संविधान के दायरे में रहकर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। देश में सभी धर्मो से ऊपर संविधान है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का हो, मगर उसे संविधान का पालन अवश्य करना होगा। उन्होने कहा कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी संविधान में दिये गये कर्तव्यों से बधा हुआ है। उन्होने सभी से अपील किया कि वे टीम भावना से कार्य करें तथा सोशित, पीड़ित, वंचित एवं गरीब लोगों की मदद करें। उन्होने कहा कि आर्थिक विषमता मिटाने के लिए ही कल्याणकारी योजनाए संचालित की जाती है। गोष्ठी को उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी तिवारी, डीपीआरओ एस.एस. सिंह, अधिशासी अभियन्ता आरईडी अरविन्द कुमार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर खेलकूद अधिकारी संजय शर्मा, मत्स्य के संदीप वर्मा, सहायक अभियन्ता प्रदीप ंिसंह, रामलाल, अखिलेश्वर पाण्डेय, श्रम अधिकारी विनय दूबे तथा विकास भवन से अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 कलेक्ट्रेट में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात् गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीआरओ नीता यादव ने कहा कि संसाधनों के अभाव होने के बावजूद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त किया। वे अर्थशास्त्री बैरिस्टर बने तथा मानसिक गुलामी से आजादी दिलाने के लिए संविधान की रचना किया। सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के लिए उन्होने आजीवन संघर्ष किया। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहब ने अपने शिक्षा के बल पर भारत देश को नयी राह दिखाया तथा आने वाली पीढी को सक्षम बनाने के लिए कार्य किया। उनकी योग्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें कानून मंत्री भी बनाया गया। गोष्ठी को डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, शैलेष दूबे तथा अतुल आनन्द ने भी संबोधित किया।
गोष्ठी का संचालन अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर सहायक भूलेख अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय, सूर्यलाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, नाजिर मुजतबा, सतेन्द्र पाण्डेय, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, रंगीलाल, एसबी ओझा, जीतेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कन्नौजिया तथा कलेक्टेªट के विभिन्न अनुभागों के सहायकगण उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर