बस्ती : पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार

 

                             (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। जिले के थाना छावनी पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमन्चा व कारतूस भी बरामद किया है। इनमें से एक दुधारा संतकबीरनगर और दूसरा बखिरा संतकबीरनगर का निवासी है। दुधारा वाले के बांये पैर में गोली लगी है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में थाना छावनी पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज सायं करीब पौने छ: बजे थाना छावनी क्षेत्र के मंझरिया के दत्तनगर मार्ग से 02 अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें गुफरान उर्फ गुमनाम उर्फ छोटू पुत्र अली हुसैन ग्राम मदाईन थाना दुधारा जिला सन्तकबीर नगर के बायें पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज हेतु सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही संतकबीरनगर के बखिरा थाने के दुर्गजोत निवासी इस्तियाक पुत्र इस्तखार को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना छावनी व एण्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा ग्राम मुड़ाडीह से पिकअप पर गौवंशीय पशुओं को लादकर गौ तस्करी के लिए ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। मौके से तीन अभियुक्त मोटर साइकिल से फरार हो गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा फरार अभियुक्तों का नाम पता पूछने पर इस्तियाक और गुफरान उर्फ गुमनाम उर्फ छोटू का नाम पता बताया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना छावनी पर मुअसं. 97/2022 गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3 / 5A / 8 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) तथा भादवि. की धारा 429 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छावनी व एसओजी टीम को निर्देशित किया गया था। छावनी पुलिस व एसओजी टीम ने इनकाउंटर में उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय, प्रभारी एसओजी उ. नि. उमेश चन्द वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी, उ. नि. दुर्गविजय सिंह, थाना छावनी के हेका. ऋषिकेश मणि त्रिपाठी, मुन्नालाल चौधरी, बीरवल यादव, कृष्णानन्द तिवारी, का. पंकज यादव एवं शम्भू, एसओजी टीम के हेका. दिलीप कुमार, विजय प्रकाश दीक्षित, का. अजय कुमार यादव, विजय यादव और अभिषेक तिवारी शामिल रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार