बस्ती : असिस्‍टेंट कमिश्नर सेलटैक्स गिरफ्तार

 

                            (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती में तैनात असिसटेन्ट कमिश्नर व्यापार कर आशुतोष कुमार मिश्र को महाराष्ट्र से आई सीबीसीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद टीम ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लेकर चली गई। ये मुम्बई क‌े आंगड़िया (कोरियर) एसोसिएशन से वसूली के मामले में फरार चल रहे महाराष्ट्र कैडर के 2010 बैच के निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के रिश्तेदार हैं।

मुम्बई की क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच अप्रैल मंगलवार को दोपहर बाद आशुतोष मिश्र को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया है। मुंबई से आई टीम ने पहले प्रकरण की जानकारी एसपी आशीष श्रीवास्तव को दी। इसके बाद सीओ सिटी आलोक प्रसाद व कोतवाली पुलिस को साथ लेकर वाणिज्यकर कार्यालय पहुंची। टीम ने आशुतोष को मुम्बई में दर्ज मुकदमे के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की। उन्हें पहले कोतवाली ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद सीजेएम कोर्ट में ट्राजिन्ट रिमांड का प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने आठ अप्रैल 2022 को दोपहर दो बजे तक की रिमांड मंजूर किया है।

रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आसिस्टेंट कमिश्नर को अतिरिक्त मुख्य दंडाधिकारी कोर्ट नंबर 37 मुंबई के समक्ष पेश किया जाएगा। मुम्बई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट के इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि फरार आईपीएस सौरभ त्रिपाठी से जुड़े वसूली के एक मुकदमे में आशुतोष कुमार मिश्र का नाम सामने आया है। आशुतोष, सौरभ के बहनोई हैं।
बस्ती में तैनात असिस्‍टेंट कमिश्नर व्यापार कर आशुतोष मिश्र अंबेडकरनगर के इंद्रलोक कॉलोनी के निवासी हैं। इन्हें यहां सचल दस्ता प्रभारी बनाया गया था। ये करीब चार साल से बस्ती में उनकी तैनात थे। अवैध वसूली के आरोपों में फंसे आईपीएस सौरभ त्रिपाठी के खाते से लेन - देन के आधार पर मुंबई पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई में जोन - 2 के पद पर तैनात रहे आईपीएस सौरभ कुमार त्रिपाठी पर आंगड़िया एसोसिएशन से 10 लाख रुपये प्रतिमाह वसूली का आरोप है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद 19 फरवरी 2022 से वह फरार चल रहे हैं। 22 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
एसपीओ रमेन्द्र मिश्र ने बताया कि राज्य की तरफ से एपीओ सुधीर स्वरुप प्रस्तुत हुए। उन्होंने बताया कि मामला गम्भीर है। महाराष्ट्र पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इनको महाराष्ट्र न्यायालय में प्रस्तुत करना है इसलिए उनको चार दिन की ट्रांजिट रिमाण्ड दी गयी है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर