सोनम कुमार संतकबीरनगर के नये एसपी

 

                            (अर्जुन सिंह) 

संतकबीरनगर। साल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सोनम कुमार को शासन ने जिले का नया कप्तान बनाया है। ये इसके पहले अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर नगर थे। संतकबीरनगर में तैनात रहे एसपी डॉ. कौस्तुभ महराजगंज का नया एसपी बनाया गया है।

         इंजीनियर हैं आईपीएस सोनम कुमार 

मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले आईपीएस और जिले के नए कप्तान सोनम कुमार की शिक्षा दीक्षा दिल्‍ली से हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग करने के बाद उन्‍होंने अमेरिकन कंपनी में कुछ दिन नौकरी भी की। इस दौरान उन्‍होंने काफी कुछ सीखा है। साल 2016 में आईपीएस में चयन के बाद से ही वे पुलिसिंग को स्‍मार्ट बनाने के लिए कुछ न कुछ नया सोचते रहते हैं। संवेदनशील होने के साथ सीएम सहित तमाम वीआईपी मूवमेंट और पंचायत चुनाव को देखते हुए उन्‍होंने ऐप बनाने के बारे में सोचा और सुरक्षा में लगने वाले पुलिसकर्मियों की मदद के लिए ऐसा ऐप तैयार कर दिया, जिससे बाहर से आने वाले पुलिसकर्मी भी उसकी मदद से सटीक लोकेशन पर पहुंच सकें। इसको देखते हुए शासन ने अब जिले की कमान उनको सौंपी है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार