गोरखनाथ हमला मामले में अखिलेश पर हमलावर हुई बीजेपी

 

                        (घनश्याम मौर्य)

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर पर बीते दिनों हुए आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गयी है और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने उनके बयान को आतंकी मनोबल बढ़ाने वाला बताते हुए बयान की निंदा की है। तीन अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर पर धारदार हथियार बांकी लहराते हुए अहमद अब्बास मुर्तजा नाम के शख्स ने आतंक फैला दिया था। उसने गेट पर तैनात पीएसी के दो जवानों को घायल भी कर दिया था। अन्त में जवानों ने उसे बिना गोली चलाए किसी तरह जिन्दा गिरफ्तार किया था।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी बात को खींच देती है। उन्होंने आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी। अखिलेश यादव की इस प्रतिक्रिया पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव जी और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से रिश्ता है। उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए। गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर है। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर