बस्ती : नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, तलाश जारी

 

                          (अनूप पाण्डेय)

हर्रैया (बस्ती)। स्थानीय क्षेत्र के सियरापुर और देवापार के करीब दर्जन भर नदी में नहाने गये लड़कों में दो लड़के आज दोपहर डूब गये हैं। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। दो लड़कों को डूबने से बचा लिया गया है। ये सभी विक्रमजोत - धुसवा तटबंध के 10 नम्बर ठोकर पर बने पीपापुल पर नहाने गये थे।

उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि नहाते वक्त लापता हुए युवकों में एक सियरापुर का करीब बाइस वर्षीय संदीप धर द्विवेदी उर्फ राजन और देवापार का सचिन कुमार गोस्वामी है। गोताखोरों द्वारा इनकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि लड़के बीच में उथेली रेती पर नहा रहे थे, कि अचानक 4 लड़के डूबने लगे। शोर मचाने पर लोग दौड़े और दो को बचा लिया गया। घटना की जानकारी दे रहे हैं सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय - देखें वीडियो

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर