बस्ती : स्पेशलिस्ट डॉ. से कराएं अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन, एपेक्स डायग्नोस्टिक्स

                           (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर में अब गोल्ड मेडलिस्ट महिला चिकित्सक द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। हाल ही में यहां कैली रोड पर एपेक्स डायग्नोस्टिक सेन्टर की शुरुआत हो गई है। यहां योग्य चिकित्सक द्वारा स्वयं ही बेहतर तरीके से अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स रे की जांच की जा रही है। जिसे पूरी प्रमाणिकता के साथ कहीं भी दिखाया और इलाज कराया जा सकता है।

एपेक्स का संचालन करने वाली डॉ. तनु मिश्रा एमडी रेडियोलॉजी हैं। ये स्थानीय महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक हास्पिटल कैली में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ. तनु इसके पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लखनऊ में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और गोल्ड मेडल भी प्राप्त कर चुकी हैं। डॉ. तनु मिश्रा ने बताया कि मरीज के हित को ध्यान में रखते हुए कोई भी जांच पड़ताल पूरी गहनता और सूक्ष्मता के साथ की जानी चाहिए, इससे उसकी समस्या का मूल कारण प्रकट हो जाता है। इसके बाद ही समस्या का सटीक और कारगर उपचार सम्भव हो पाता है। योग्य चिकित्सक द्वारा की गयी जाँच और प्रमाणिक रिपोर्ट के अभाव में अक्सर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन परेशानियों के निराकरण के लिए ही कैली रोड पर एपेक्स डायग्नोस्टिक्स की शुरुआत कर दी गई है। अच्छे, योग्य और प्रसिद्ध चिकित्सक यहां की जांच रिपोर्ट को उसकी गुणवत्ता के कारण स्वीकार करते हुए प्रमाणिक मानते हैं।
 
डॉ. तनु ने बताया कि एपेक्स में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन के अलावा भी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने जनता को जागरूक किये जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कभी भी कोई परेशानी होने पर जांच पड़ताल ऐसी जगह पर ही कराएं, जहां योग्य चिकित्सक मौजूद हों। इससे बार बार की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
 ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर