मेहदावल (संतकबीरनगर) एक हफ्ते से अपहृत बच्चे की हत्या

 

                          (अर्जुन सिंह) 

 सन्तकबीरनगर। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के करमैनी निवासी चन्द्रभान के एक हफ्ते पहले अपहृत बच्चे की गांव के पास ही एक खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मौके का निरीक्षण कर पूरी स्थितियों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

                   (फाइल फोटो - किशन) 

बीते छ: अप्रैल को करमैनी के चन्द्रभान ने अपने करीब आठ वर्षीय बच्चे किशन के गायब होने की सूचना मेहदावल पुलिस को दी। वह घर के सामने से खेलते समय लापता हुआ था। देखें वीडियो न्यूज

मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी बीच आज तड़के गांव वालों द्वारा सूचना दी गई कि गांव से लगभग 800 मीटर दूर खेत में एक बच्चे का क्षत - विक्षत शव पड़ा है। करमैनी के ही चंद्रभान द्वारा शव की पहचान अपने पुत्र 8 वर्षीय किशन के रूप में की गई थी। जिसकी एफआईआर छ: अप्रैल को आईपीसी की धारा 363 के अंतर्गत दर्ज की गई थी।

 पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर व अन्य अधिकारियों सहित फील्ड यूनिट व सर्विलांस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार से वार्ता की गई तथा परिवार के संदेह के आधार पर गांव के ही दो व्यक्तियों कौशलेंद्र पांडे उर्फ लंगड़ा तथा दिलीप साहनी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है । सूत्रों के अनुसार करीब आठ वर्षीय मासूम किशन का अपहरण करने के बाद उसके परिजनों से पन्द्रह लाख रु. की फिरौती मांगी जा रही थी। यह रकम न मिलने पर अपराधियों ने बच्चे की निर्मम हत्या कर दी और खेत में उसकी लाश टुकड़ों में मिली। परिजनों ने मुकाम पर मामले को गम्भीरता से न लेने और निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार