एम्बुलेंस बना छोटा अस्पताल, हुआ पुत्र का जन्म

                            (अनूप पाण्डेय) 

 अयोध्या। एक एम्बुलेंस उस वक्त छोटे अस्पताल में तब्दील हो गया, जब प्रसूता को उसी में अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिले के पूरा बाजार विकास खण्ड के लोहार पुरवा निवासी प्रसूता सीमा पत्नी विकास को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

क्षेत्र की आशा सावित्री तिवारी ने इसकी सूचना पूरा बाजार की 102 एंबुलेंस को दी। यह वाकया बीते शुक्रवार आठ अप्रैल का हैै। मौके पर ऐम्बुलेंस पहुंच कर मरीज को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। चूंकि प्रसव पीड़ा अधिक हो रही थी इसलिए महिला का प्रसव ऐम्बुलेंस में होना चालू हो गया। एम्बुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन अनिल कुमार और आशा की मदद से महिला का ऐम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जहां सीमा ने एक पुत्र को जन्म दिया। एम्बुलेंस चालक ईश्वर चंद ने मरीज को सुरक्षित आर.डी. ए.एस. मेडिकल कालेज दर्शन नगर अयोध्य भर्ती कराया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों की प्रशंसा की।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर