बस्ती : नन्द ने भौजाई पर हंसिया से किया हमला, मौत

 

                        (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.)। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में मामूली बात पर हुए विवाद में पति के बचाव में आयी पत्नी पर हंसिया से हुए हमले के परिणामस्वरूप घायल महिला ने दम तोड़ दिया। आरोपी और मृतका रिश्ते में आपस में नन्द - भौजाई बताई जा रही हैं और बैरागल में अगल बगल ही रहते हैं।

खबर के मुताबिक बैरागल में आज दोपहर घर के सामने रास्ते के दूसरी तरफ कूड़ा जलाने की की बात को लेकर मो. रईस की पत्नी नूरतारा ने मो. सईयाद पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। घटना को देखकर बचाव में आई सईयाद की करीब 38 वर्षीय पत्नी सबरून्निशा पर नूरतारा ने हंसिया से बांये सीने पर हमला कर दिया। आनन फानन में सईयाद ने उसे जिला चिकित्सालय बस्ती में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रईस सईयाद का जीजा है। बैरागल में मो. सईयाद पुत्र सैलानी व इनके जीजा रईस पुत्र हनीफ का घर अगल बगल है। रईस खजुहा थाना कप्तानगंज का मूल निवासी है और करीब 15 वर्षों से बैरागल में घर बनाकर रह रहे हैं। पुलिस ने सबरून्निशा पत्नी सईयाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार