बस्ती में प्रभारी निरीक्षक सस्पेंड, दो दरोगा इधर से उधर


                           (विशाल मोदी)  

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के एक प्रभारी निरीक्षक को अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई न कर पाने के कारण पुलिस कप्तान ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो उप निरीक्षकों के भी तबादले किये गये हैं। इनमें एक को कप्तानगंज से परसरामपुर और दूसरे को परसरामपुर से कप्तानगंज भेजा गया है।

 पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर आलोक सोनी को कार्य में उदासीनता, थाना क्षेत्र में अवैध शराब निष्कर्षण पर प्रभावी रोकथाम न कर पाने एवं थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के खुलासे में परिणामजनक कार्यवाही न कर पाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इनकी जगह कलवारी थानाध्यक्ष रहे अरविन्द कुमार शाही को परसरामपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया। तबादले में उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को थाना कप्तानगंज से वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर थाना परसरामपुर भेजा गया है। परसरामपुर में तैनात रहे उप निरीक्षक गौरव सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर कप्तानगंज भेजा गया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर