बस्ती : तहसील दिवस शुरु, डीएम ने दिए आईजीआरएस के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में आने पर गम्भीरता से लिया जायेंगा तथा दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि तीन माह निर्वाचन के बाद तहसील दिवस 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसमें काफी शिकायतें आने की संभावना है। अधिकारीगण समय से उनका भी निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व विवाद से संबंधित सभी पक्षों को अवगत करायेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि मौके पर सभी पक्ष के लोग उपस्थित हों तथा आम सहमति से निर्णय हो। निर्णय होने के बाद सभी पक्ष के प्रतिनिधि समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस के अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, शासन, राजस्व बोर्ड, विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों को भी समय से निस्तारित करें। बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर सूरज ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीएमओ डा. चन्द्रशेखर, उप जिलाधिकारी आनन्द श्रीनेत, जीके झा, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीपीआरओ डी.एस. यादव, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर सौरभ द्विवेदी एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार