वैज्ञानिक काल गणना पर आधारित है भारतीय नववर्ष : धीरज जी, जिला प्रचारक

 

                           (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती)। भारतीय नववर्ष संवत् 2079 चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर अंग्रेजी दिनांक दो अप्रैल को श्रीराम शाखा, रामलीला नगर, हर्रैया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धीरज जी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष वैज्ञानिक काल गणना पर आधारित है।

नगर संघचालक रामतीरथ चौरसिया ने सर्व प्रथम भारत माता, आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का दिन भारतीय जीवन और संस्कृति में अत्यंत पुनीत और महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी आज के दिन ही हुआ था। ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना भी आज के दिन की थी। स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना आज के ही दिन किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिना रुके बिना थके निरंतर धर्म, समाज, संस्कृति तथा भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्यरत है। जिला शारीरिक प्रमुख प्रमोद पांडेय ने कहा कि नवरात्र का प्रारंभ शक्ति की उपासना के लिए है। भगवान राम का राज्याभिषेक चैत्र प्रतिपदा को ही हुआ था।
 भारत के सभी राज्यों में नववर्ष को गुड़ी पड़वा, चेटीचंड, कश्मीर में नवरेह आदि अनेक रूप में जाना एवं मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू समाज को संगठित करने, उसमें आत्मविश्वास और स्वाभिमान जागृत करने तथा राष्ट्र को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने के लिए साधनारत है । कार्यक्रम में संतोष केसरवानी , गणेश जी, प्रदीप, भगवान जी, राजेश, आनंद जी,रवि के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, संभ्रांत नागरिक तथा बहनें उपस्थित रहीं।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर