लड़कियों को ठगने के बाद मर जाता था जालसाज, बस्ती पुलिस ने किया जिन्दा गिरफ्तार

 

                         (संजीव पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.)। शादी का झांसा देकर रुपये ठगने के बाद मरने का नाटक करने वाले जालसाज को बस्ती पुलिस ने धर दबोचा है। मेट्रिमोनियल साइट पर आईडी बनाकर सैकड़ों लड़कियों को जाल में फंसा कर लाखों रुपये ऐंठने वाले अन्तर्राज्यीय जालसाज को बस्ती पुलिस के साइबर सेल बस्ती व थाना कोतवाली बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब फरवरी 2022 में बस्ती की एक लड़की से shadi. Com पर सम्पर्क होने के बाद पूजा पाठ के नाम पर ठगी की शिकायत की छानबीन बस्ती पुलिस द्वारा की गई। मामले में स्थानीय कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि. अरविन्द यादव व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मैट्रीमोनियल साइट पर आई.डी. बनाकर देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 200 भोली भाली लडकियों से शादी का झांसा देकर तथा उनसे ज्योतिष पूजा कराने के नाम पर लाखो रुपयों की ठगी करने वाले अभियुक्त तरुन कुमार पुत्र रामगोपाल सिंह निवासी गली - 03, राकेश मार्ग थाना सिहानी जनपद गाजियाबाद को तीन अप्रैल को मॉर्डन टाउन हॉल, तहसील गली जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
  बस्ती की पीड़िता द्वारा पांच फरवरी 2022 को थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया कि मैट्रिमोनियल साइट shadi.com पर मिलने के बाद शादी का झांसा देकर एवं ज्योतिष पूजा करवाने के नाम पर तरुन कुमार पुत्र अज्ञात निवासी गाजियाबाद जिला गाजियाबाद द्वारा आवेदिका से 85600 रू. की ठगी कर ली गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मुअस. 86 / 2022 आईपीसी की धारा 419 एवं 420 दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी।
  गिरफ्तार तरुन कुमार पुत्र रामगोपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर रूपये कमाने की लालच में मैट्रिमोनियल साइट shadi.com पर आईडी बना ली थी। जिस पर मैंने अपने आप को एक ज्योतिषी बताया था। उस आईडी से मैने देश के विभिन्न राज्यों की रहने वाली भोली भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनसे बात कर खुद की शादी की बात करता था। कुछ दिन बात करने के बाद उन्हे कुण्डली दोष दूर करवाने के नाम पर उन लड़कियों से रूपयों को अपने बैंक खाते में मंगा लेता था। जब लड़कियां पैसा देना बंद कर देती थीं तो अपने वाट्सऐप पर अपनी मृत फोटो लगाकर अपने आप को मृत घोषित कर लेता था। उसके बाद से लड़कियां ये समझती थीं की मेरी मृत्यु हो चुकी है, और मै हर बार बच जाता था। इस तरीके से मैने देश के विभिन्न राज्यों की लगभग 200 लड़कियों से लाखों रूपये ठगे हैंं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. अरविन्द यादव चौकी प्रभारी रौता थाना कोतवाली जनपद बस्ती, आरक्षी मोहन यादव, साइबर सेल, जनपद बस्ती, आरक्षी अभिषेक त्रिपाठी, साइबर सेल, जनपद बस्ती एवं आरक्षी शेषनाथ यादव, चौकी रौता, थाना कोतवाली जनपद बस्ती शामिल रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार