गोरखपुर से भटककर महुली पहुंची मूक-बधिर लड़की को पुलिस ने परिजन को सौंपा

                           (विवेक मिश्र) 

महुली (संतकबीरनगर)। गोरखपुर से भटककर स्थानीय क्षेत्र में आई एक मूक-बधिर लड़की को प्रभारी निरीक्षक महुली कृष्ण देव सिंह के प्रयास से उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के गहना निवासी लड़की भटककर महुली टैक्सी स्टैंड के पास टहलती देखी गई। यह लड़की बोलने और समझने में अक्षम थी। उक्त लड़की को थाना महुली के उप निरीक्षक नत्थू प्रसाद एवं महिला आरक्षी प्रिया गुप्ता और रागिनी चौबे द्वारा लड़की के शिनाख्त की काफी कोशिश की गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण देव सिंह ने चारों ओर लड़की की सूचना फोटो के साथ प्रचारित प्रसारित किया। जिसपर लड़की के भाई विकास राय पुत्र विजयनाथ राय निवासी ग्राम गहना थाना खजनी जनपद गोरखपुर से महुली थाने पर आया और लड़की को देखकर पहचान किया। उसने बताया कि यह मेरी सगी बहन है, जिसका नाम दीपू राय पुत्री विजय नाथ राय है। इसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। यह 17 अप्रैल को दोपहर में घर से निकल घूमती टहलती हुई चली आयी है। इसके बाद उक्त लड़की को विकास राय को नियमानुसार सुपुर्द करा कर घर के लिए रवाना किया गया।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर