बस्ती में फिर पुलिस मुठभेड़ : 4 ईनामिया गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई इंस्पेक्टर की जान

                             (संजीव पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के मद्देनजर पुलिस कप्तान आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में आए दिन पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और पुलिस टीम को पुरस्कृत कर मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है। आज तड़के करीब चार बजे जिले की थाना मुण्डेरवा पुलिस, थाना लालगंज पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना लालगंज में वांछित चल रहे पचीस हजार रुपये के इनामिया चार अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर तीन अवैध तमंचा, एक चाकू व कारतूस बरामद किया गया। इस मुठभेड़ में मुण्डेरवा इंस्पेक्टर ब्रजेन्द्र पटेल के ऊपर गोली चली तो बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली।

          (घटना स्थल पर घायल अपराधी व पुुलिस टीम) 
बस्ती पुलिस के मुताबिक लालगंज थाने पर पंजीकृत मुअसं. 61/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व मुअसं. 84/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के गौ तस्करी में वांछित चल रहे 25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त सीबू जयसवाल पुत्र हरिहर जयसवाल निवासी ग्राम पकड़ीयापुरा पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (उ.प्र.) को दिनांक 10/11 अप्रैल की रात्रि समय करीब 03:50 बजे मुंडेरवा से महादेवा मार्ग पर कोरिया के पास पुलिया से उसके अन्य तीन साथियों के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा बृजेन्द्र पटेल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी एवं अभियुक्त सीबू जयसवाल पुत्र हरिहर जयसवाल के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी है। इसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बस्ती में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुण्डेरवा पर मुअसं. 120/2022 पर आईपीसी की धारा 307/504 / 34 और मुअसं. 121/2022 शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 / 27(1) एवं मुअसं. 122 / 2022 पर शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/27 (1) तथा मुअसं. 123/2022 पर शस्त्र अधिनियम की धारा 3/ 25/ 27(1) व मुअसं. 124 / 2022 पर शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

  (अस्पताल में घायल अपराधी का हाल जानते एसपी आशीष श्रीवास्तव)

 इनकाउंटर में घायल सीबू जायसवाल के अलावा कुशीनगर के सेवरही थाने के कसौरा निवासी सुनील कुशवाहा पुत्र रामबच्चन कुशवाहा, कुशीनगर के ही विशुनपुरा थाने के गौरी श्रीराम गांव निवासी लालबाबू पुत्र बीरु यादव और इसी जिले के सेवरही थाने के तरगटिया करमपट्टी निवासी अरविन्द यादव पुत्र जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक बोलेरो, 2300 रु., एक चाकू, चार मोबाइल फोन, दो तमंचा 12 बोर, दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

  सीबू जायसवाल - 1 - मुअसं. 120/22 धारा 307/504/34 आईपीसी. थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती। 2 - मुअसं. 121/22 धारा 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती। 3 - मुअसं. 61/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना लालगंज जनपद बस्ती। 4 - मु0अ0सं0 84/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना लालगंज जनपद बस्ती।

 सुनील कुशवाहा 1 - मुअसं. 120/22 धारा 307/504/34 आईपीसी. थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती। 2- मु0अ0सं0 122/22 धारा 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।

 लालबाबू यादव  1 - मुअसं. 120/22 धारा 307/504/34 आईपीसी. थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती। 2 - मुअसं. 123/22 धारा 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।

 अरविन्द यादव 1 - मुअसं. 120/22 धारा 307/504/34 आईपीसी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती। 2- मुअसं. 124/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।

       घटना का संछिप्त विवरण

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सीबू कुमार जायसवाल उर्फ राजू द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बस्ती जिले में विभिन्न थानों से गौवंशीय पशुओं को गांव के बाग - बगीचे में इकट्ठा करने के उपरांत अलग-अलग वाहनों से इन्हें अच्छे दाम की लालच में बिहार व पश्चिम बंगाल में बेच देता था। ग्यारह अप्रैल को सीबू जायसवाल अपने तीन सहयोगियों सुनील कुशवाहा, लालबाबू यादव तथा अरविन्द यादव के साथ गौवंशीय पशुओं को इकट्ठा कर बेचने के उद्देश्य से बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो से जनपद बस्ती में आया था। इस सम्बन्ध में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टीम बस्ती मय टीम व प्रभारी चौकी खझौला मय पुलिस बल संदिग्ध बोलेरो का पीछा करते हुए त्रिमूर्ति तिराहे पर रोकने का प्रयास किये, किन्तु बिना नम्बर प्लेट की उक्त बोलेरो मुण्डेरवा से महादेवा की तरफ भागने लगी। जिस पर प्रभारी एण्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा जिला नियन्त्रण कक्ष को सूचना दिया गया। जिस संदेश पर प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा मय पुलिस बल एवं थानाध्यक्ष लालगंज मय पुलिस बल द्वारा महादेवा - मुण्डेरवा मार्ग पर संदिग्ध बोलेरो को मेहडा पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया गया। दोनों तरफ से पुलिस द्वारा घिरा देखकर उक्त बोलेरो गाड़ी को रोककर चारो बदमाशों द्वारा गाड़ी से उतरकर जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग की जाने लगी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा बृजेन्द्र पटेल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी एवं अभियुक्त सीबू जयसवाल पुत्र हरिहर जयसवाल के दाहिने पैर के घुटने में गोली लग गई। इसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बस्ती ले जाया गया तथा समय करीब 03:50 बजे मुण्डेरवा से महादेवा मार्ग पर कोरिया के पास पुलिया से उसके अन्य तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

           (घायल के अलावा गिरफ्तार तीन अभियुक्त) 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल, थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी एन्टीनार्कोटिक्स टीम उ.नि. योगेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल उ. नि. दुर्विजय चौधरी, चौकी प्रभारी खझौला उ. नि. रीतेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव, हे. का. मातीबर यादव, का. राहुल सिंह, मुकेश साहनी, पंचदेव प्रसाद, अभिजीत सिंह, विनेश कुमार, मो. शकील अहमद, अशोक यादव, दिलीप पाण्डेय, चन्द्रजीत यादव थाना मुण्डेरवा एवं एण्टी नारकोटिक्स टीम बस्ती के हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कुलदीप यादव, रमेश कुमार गुप्ता, शिवचरन तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार और सर्वेश नायक शामिल रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर