बस्ती : 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर कानपुर से गिरफ्तार

 

                          (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। पचीस हजार के ईनामिया गैंगस्टर को कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र नाथ और वाल्टरगंज के गनेशपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर पुरानी बस्ती थाने में गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज है।

 पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती आलोक प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी गनेशपुर उनि. जनार्दन प्रसाद थाना वाल्टरगंज व वरिष्ठ उ. नि. योगेन्द्रनाथ थाना कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा लल्लू पुरवा उर्फ नउवन पुरवा घाटमपुर कानपुर नगर निवासी टिंकू पुत्र रमेश (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार टिंकू के ऊपर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर पंजीकृत मुअसं. 78/2021 धारा 3(1) यूपी. गैंगस्टर एक्ट एवं मुअसं. 0006/2020 धारा 406/ 420 भादवि. का मुकदमा दर्ज हैै। इसकी गिरफ्तारी के लिए इसके ऊपर पचीस हजार का ईनाम भी घोषित था। इसे जनपद कानपुर नगर की स्थानीय पुलिस के सहयोग से लल्लू पुरवा उर्फ नऊवन पुरवा से तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी गनेशपुर उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्रनाथ थाना कोतवाली जनपद बस्ती शामिल रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार