बस्ती पुलिस में 20 तबादले, शहर कोतवाल भी बदले

                             (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा बारह निरीक्षकों एवं आठ उपनिरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। इस तबादले में शहर कोतवाल राधेश्याम राय को मुण्डेरवा और मुण्डेरवा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल को गौर थाने की कमान सौंपी गयी है। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार को शहर कोतवाल बनाया गया है।

बीती रात हुए तबादले में प्रभारी निरीक्षक रूधौली शैलेष सिंह को प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बनाया गया है। हर्रैया में तैनात रहे विजय कुमार सिंह को सोनहा थाने का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को डायल 112 से प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया बनाया है। इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बनाया गया है। निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को प्रभारी निरीक्षक सोनहा से प्रभारी निरीक्षक रूधौली बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे उप निरीक्षक दुर्गेश पाण्डेय को थानाध्यक्ष पैकोलिया और उप निरीक्षक उमाशंकर तिवारी को थानाध्यक्ष लालगंज से थानाध्यक्ष छावनी बनाया गया है।

बस्ती सोशल मीडिया सेल में तैनात रहे उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष नगर बनाया गया है। चौकी प्रभारी बभनान रहे उप निरीक्षक दिलीप सिंह को थानाध्यक्ष लालगंज और थानाध्यक्ष पैकोलिया रहे प्रदीप सिंह को थानाध्यक्ष कलवारी बनाया गया है। लालगंज थाने के महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी मुकुंद त्रिपाठी मुण्डेरवा में तैनात रहे उप निरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज रहे राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह को सोशल मीडिया सेल और निरीक्षक परसा शंकर यादव को चुनाव सेल प्रभारी से डायल 112 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नगर रहे मृत्युंजय पाठक, दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार त्रिपाठी और छावनी के थानाध्यक्ष रहे रोहित कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार