योगी सरकार - 2 के 17 बड़े फैसले

                           (प्रशांत द्विवेदी) 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद से अब तक यानी महज 21 दिनों में 17 बड़े फैसले लेते हुए सभी विभागों से 100 दिन, 6 महीने और पांच साल का प्लान तैयार करने को कहा है, और विभागों ने प्रजेंटेशन भी देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी के एक्शन से अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। योगी ने दूसरी बार शपथ लेते ही आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर कई बड़े और अहम फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। दरअसल शपथ के तुरंत बाद ही योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा था कि सभी कार्य संकल्प पत्र के अनुसार ही किए जायेंगे।

     21 दिनों में लिए गए 17 अहम फैसले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद से अब तक यानी महज 21 दिनों में सत्रह बड़े फैसले लेते हुए सभी विभागों से 100 दिन, 6 महीने और पांच साल का प्लान तैयार करने को कहा है। सीएम को विभागों ने प्रजेंटेशन भी देना शुरू कर दिया है। योगी के एक्शन से अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ हैै। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के दौरान यूपी + योगी को सूबे के लिए उपयोगी बताया था। अब CM योगी उन्हीं उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन रात काम में लगे हुए हैंं। 

   योगी सरकार 2.0 के 17 बड़े फैसले

1. योगी सरकार - 2 की पहली कैबिनेट में पहला बड़ा फैसला आमजन यानी प्रदेश के गरीब लोगों के लिए लेते हुए उन्हे बड़ा तोहफा दिया गया है। मुफ्त राशन योजना को तीन महीने बढ़ाने के फैसले से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को राशन मिलता रहेगा। 2. योगी सरकार सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा उपलब्धता कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 15 मिनट और शहरी क्षेत्र में अधिकतम 7 मिनट का रिस्पांस टाइम सुनिश्चित करने के लिये मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। 3. दो वर्ष के अंदर 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य के साथ फिर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। एक सौ दिन में तीसरी ग्राउंड ब्रेंकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है यूपी सरकार। 4. भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता से जुड़ी समस्याओं में अनदेखी करने के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के अन्तर्गत सोनभद्र और औरैया के जिलाधिकारियों एवं गाजियाबाद के एसएसपी को सस्पेंड किया गया है। 5. सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस बल के लिए 86 राजपत्रित और 5295 अराजपत्रित नए पदों को शासन की मंजूरी दी गई है।

6. पिछले 20 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति ध्वस्त या जब्त की गई है, जिसमें 25 माफिया डीजीपी ऑफिस और 8 शासन की तरफ से चिन्हित किए गए थे। 7. मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर्व के पहले दिन से महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग को विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए और एंटी रोमियो स्क्याड भी पुन: शुरु किया गया। 8. मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन की पुन: शुरुआत की गई है। प्रतिदिन सरकार के एक मंत्री की मौजूदगी में जन समस्याओं के निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गये हैं। 9. अयोध्या, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में दौरा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समीक्षा बैठकोंं में लेखा जोखा लिया। 10. योगी सरकार ने श्रावस्ती जनपद से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की, ये अभियान कम साक्षरता वाले जिलों पर विशेष फोकस करेगा। 11. लापरवाही और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए डीएम औरैया सुनील वर्मा को सस्पेंड किया गया है। 12. पेपर लीक होने के आरोप में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक को सस्पेंड व अरेस्ट किया गया, इसके साथ ही पूरे नेक्सस को खत्म करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। 13. पिछले 20 दिनों में 100 से ज्यादा अपराधियों और माफियाओं पर और अवैध तरीके से कमाई गई सपंत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया है। 14. मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर काम करने के निर्देश दिए हैं। 15. योगी सरकार ने युवाओं के हाथों में 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन देने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। 16. योगी सरकार ने दो अप्रैल को प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की, पूरे सूबे में संचारी रोग नियत्रण अभियान के जरिए आम जनता को आरोग्य बनाने की कोशिश की जा रही है। 17. अब यूपी में होमगार्ड के 20 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत 100 दिन में शुरू होगी।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार