समाजसेवा के लिए समर्पित हैं रूधौली भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल

 

                            (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

रूधौली (बस्ती) रूधौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल समाज सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित है समाजसेवा के लिए कोई उम्र और कोई समय नही होता है संजय प्रताप जायसवाल जब क्षेत्र मे निकल जाते थे तो उनके घर आये पीडि़तों की समस्याओ को संगीता जायसवाल सुनती थी और एक डायरी पर नोट करके अपने पति संजय जायसवाल को दिखाती थी फिर विधायक संजय जायसवाल पीडि़तो को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करते थे ऐसे-ऐसे संगीता जायसवाल को क्षेत्र की जनता से लगाव हो गया महिलाएं सीधे संगीता प्रताप जायसवाल से मिलती थी और अपनी समस्या बताती थी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संगीता प्रताप जायसवाल हमेशा एक कदम आगे रही है।धीरे-धीरे संगीता प्रताप जायसवाल का जनाधार बढ़ता गया।

गरीब बेटियों की शादी मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है और क्षेत्र में साइकिल एवं कंबल वितरण के साथ उनकी सहायता भी करती है।इनकी प्रेरणा से कई महिलाएं भी प्रभावित हो कर इनके साथ जुड़ी हुई है,संगीता प्रताप जायसवाल बीए तक की शिक्षा ग्रहण की है,समाज सेवा के साथ-साथ अपने घर और दो बच्चो जैश प्रताप तथा जैशी की भी पढ़ाई लिखाई और रहन सहन का पूरा ध्यान देती रही है।संजय प्रताप जायसवाल की चर्चाएं समाज सेविका के रूप मे चारो तरफ होने लगी और इसी के नाते इन्होने नगर पंचायत रूधाली से अध्यक्ष पद की चुनाव लड़ गयी चुनाव मे इनको हार का सामना करना पड़ा लेकिन ये चुप नही बैठी जनता के बीच मे हमेशा बनी रही है और आवश्यकता पढ़ने पर जनता की आवाज को बुलन्द करती रही कोरोना काल मे जब सभी लोग घर मे बैठे थे तो उस समय संजय प्रताप जायसवाल सहित इनका पूरा घराना लोगो की मदत मे उतर गया था यहां तक की अपनी जान का बिना परवाह किये बिना सबके बीच मे उठना बैठना और लोगो मे राशन भेजने से लेकर सब्जी तक की व्यवस्था करते नजर आ रहे थे इससे जायसवाल परिवार का जनाधार और बढ़ गया।वर्तमान समय मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन्हें रूधौली से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।लोगो की माने तो संगीता प्रताप जायसवाल बिना विधायक रहे स्वंय पीडि़तो की सहायता करती रही है विधायक बनने के बाद पीडि़तो की सहायता करने मे इनको और आसानी होगी तथा विकास कार्य को चार चांद लग सकते है। विकास कार्य को देखा जाये तो संगीता प्रताप जायसवाल ने अपने पति संजय प्रताप जायसवाल के साथ मिलकर जहां पर सबसे अधिक विकास कार्य की आवश्यता थी उसको प्राथमिकता से कराया गया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर