बस्ती : सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, चालक गम्भीर

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती - गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला चौकी के पास चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों के वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार तीन जवानों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।

फोरलेन पर खजौला चौकी के पास हुए हादसे में मृत सीआरपीएफ जवानों की पहचान कर ली गई है। जिनमें 3 जवान धर्मेन्द्र राम पुत्र मदन राम निवासी विशुनपूरा पोस्ट प्रतापपुर थाना बनकटा तहसील भाटपार रानी जनपद देवरिया उम्र 43 वर्ष, हीरालाल पुत्र अंबिका यादव निवासी टोंटीपार पोस्ट लजवाफकड़ थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर उम्र 51 वर्ष तथा जयप्रकाश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी श्यामन गोरघाट पोस्ट तकिया थाना लार जनपद देवरिया उम्र 44 की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर विकास तिवारी की हालत नाजुक बनी हुई है।घायल ड्राइवर विकास तिवारी को बस्ती जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वे लोग कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के चुनावी ड्यूटी करने के बाद जौनपुर जनपद में अंतिम चरण के मतदान की ड्यूटी करने जा रहे थे। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी के परिवार वाले यहां पहुंचे हैं। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन के चालक के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे सीआरपीएफ के तीन जवानों की बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला के पास हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की सी-112 कंपनी के जवान मतदान ड्यूटी में बस्ती आए थे।
कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है बस्ती गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश