पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

                            (घनश्याम मौर्य) 

गोण्डा (उ.प्र.) । जिले की सादुल्लानगर पुलिस ने बीती रात पुलिस मुठभेड़ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले वांछित था। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज बाल बाल बचे। गोली उनके कनपटी के पास से होकर गुजर गयी। इस अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय भी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त पर पचीस हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

बीती रात करीब साढ़े सात बजे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज व वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय व टीम के साथ तलाश वांछित अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 31 / 2022 धारा 3/ 5 /8 गोवध निवारण अधिनियम मे मामूर होकर अमघटी जंगल में होते हुए गोकुला बुजुर्ग की तरफ जा रहे थे। तभी गोकुला बुजुर्ग की तरफ से आने वाले दो मोटर साइकिल को रोकने के लिए कहा गया, तो दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। मोटरसाइकिल मौके पर गिर गई और एक व्यक्ति जंगल में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ गोकुला बुजुर्ग की तरफ भागा तथा दूसरे व्यक्ति सैयद उल रहमान उर्फ फैज उर्फ फैजू द्वारा जान से मारने की नियत से फायर किया गया जो गोली इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज के दाहिनी कनपटी के बगल से होते हुए निकल गई। पुलिस ने आत्म रक्षार्थ न्यूनतम फायर किया। इस एक राउंड फायर से एक व्यक्ति को गोली लगी। जिसने अपना नाम सैयद उल रहमान उर्फ फैज उर्फ फैजू पुत्र अब्दुल बादिर निवासी गडरहिया मजरा इटई रामपुर थाना उतरौला बताया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। जिसे इलाज हेतु तत्काल सीएचसी सादुल्लानगर भेजा गया है। जहां से डॉक्टरों द्वारा उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया है। मौके से एक खोखा कारतूस 315 बोर ,एक मिस कारतूस 315 बोर ,दो जिंदा कारतूस और एक तमंचा 315 बोर व एक मोटरसाइकिल डिस्कवर जिसका नंबर यूपी टी एन 05 टी 1827 और नगद 3150 सौ रुपए बरामद हुआ है। यह मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ,मुख्य आरक्षी राम मिलन यादव ,मुख्य आरक्षी रमेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अजय सिंह, मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह एवं आरक्षी अखिलेश यादव शामिल रहे। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर