आजमगढ़ से डिंपल को एमपी बनाना चाहती है सुभासपा

 

                             (नीतू सिंह) 

लखनऊ । ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अखिलेश से अपील की है कि वो आजमगढ़ संसदीय सीट के उप चुनाव में अपनी पत्नी डिंपल को मैदान में उतारें। उनका कहना है कि इससे पूर्वांचल में सपा की स्थिति मजबूत होगी। पार्टी ने अखिलेश के लोकसभा से इस्तीफा देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में उत्तर प्रदेश की असेंबली में उनका रहना बेहद जरूरी है। विधानसभा में सपा गठबंधन को उनके नेतृत्व की बहुत ज्यादा जरूरत है।

यूपी में पार्टी के उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह का कहना है कि असेंबली में अब सपा गठबंधन की तरफ से जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे। उनका कहना है कि अखिलेश सदन में होंगे तो आवाज को मजबूती मिलेगी। आजमगढ़ पर उनका कहना था कि ये सीट मुलायम परिवार का मजबूत गढ़ है। असेंबली चुनाव में सपा ने दस सीटें जीती हैं। इस क्षेत्र की निगरानी बहुत जरूरी है। डिंपल के रहने से लोगों को मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की कमी नहीं खलेगी। पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने के लिए ये एक बेहद कारगर कदम साबित होगा।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में करहल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहने का निर्णय किया है जहां से वह हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं। अखिलेश ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य हैं।
अखिलेश यादव हाल में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को पराजित किया था। लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब प्रदेश की राजनीति पर ध्यान देंगे। समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में एक ट्वीट के साथ एक छोटा वीडियो साझा किया है जिसमें अखिलेश यादव को लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफे का पत्र सौंपते दिखाया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर