बसन्त चौधरी की मदद ने बचा ली आरती की जिन्दगी

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन एवं रूधौली से कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत चौधरी ने एक तेरह वर्षीय बालिका का जीवन बचाने के लिये संवेदनशीलता का परिचय देते हुये अपने पास से आर्थिक सहायता दी। बताया कि संतकबीर नगर जनपद के भैसा माफी निवासी हरीराम की 13 वर्षीया पुत्री आरती की आंत पलट गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। जब इसकी जानकारी बसन्त चौधरी को हुई तो उन्होने कहा कि आरती की जान बहुत कीमती है, धन के अभाव में इलाज नहीं रूकेगा। उनके निर्देश पर श्रीकृष्णा मिशन के चिकित्सकों ने आरती के आंत का आपरेशन किया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया कि अस्पताल के स्थापना का उनका मूल उद्देश्य ही यही है कि जितना संभव हो लोगों को बेहतर इलाज मिले और संकट के समय अस्पताल मरीज और उनके परिजनों के साथ परिवार की तरह खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि इसी ताकत के बूते कोरोना काल में भी अस्पताल की सेवायें जारी रहीं और हम अनेक मरीजों की जान बचाने में सफल रहे।
बसन्त ने कहा कि अस्पताल में संसाधन बेहतर चिकित्सकों की कमी नहीं होने पायेगी। अस्पताल लोगों के भरोसे पर खरा उतर रहा है इसके पीछे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदनशसील सेवायें हैं। आरती के परिजनों ने आर्थिक सहयोग के लिये श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर