बस्ती : नाव में घूम रहे 5 लड़के नदी में डूबे, एक की मौत, गोताखोर पुरस्कृत

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कुवानों ढोरिका (घोपघटा) घाट पर खेल खेल में नौकायन कर रहे पांच बच्चों के नदी में डूबने के बाद चार की जान बच गयी। एक की मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मसक्कत के बाद नदी के सिल्ट में फंसी लाश को बाहर निकाला। इस घटना के बाद से पुरानी बस्ती पुलिस के पहुंचने में विलम्ब हुआ, तो घटना स्थल की नजदीकी पुलिस चौकी गनेशपुर थाना वाल्टरगंज के प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बच्चों को बचाने और लाश तलाशने में काफी मसक्कत की। मृत ऋतिक की लाश तलाशने वाले गोताखोर मिथिलेश को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुरस्कृत किया है।

तेरह मार्च 2022 को करीब तीन बजे ढोरिकाघाट कुआनों नदी में छोटी नाव (डोंगी) में करीब पांच लड़कों के सवार होकर नदी में घूम रहे नवयुवकों के नाव पलटने से डूबने की घटना में एक को छोड़कर शेष को बचा लिया गया। मृतक की पहचान ऋतिक चौधरी, ग्राम बरगदवा, थाना पुरानी बस्ती जिला बस्ती के निवासी के रूप में हुई। जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा गोताखोरों को तत्काल सूचना दी गयी। गोताखोर मिथिलेश निषाद एवं उनकी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नदी के सिल्ट में दबे मृतक को निकाला गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस को सौंप दिया गया।
 जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा शोक संतिप्त परिवार को सांत्वना दी गयी। डीएम ने मिथिलेश निषाद, गोताखोर तथा उनकी टीम के अथक परिश्रम से लोगों को बचाने के लिए प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के डूबने सम्बन्धी घटना अथवा गोताखोर की आवश्यकता पड़ने पर मिथिलेश निषाद, मो. नं. - 9838134348 पर उनकी टीम से सम्पर्क किया जा सकता है।

      ➖      ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार