प्रदेश स्तरीय जू. हैण्डबाल बालिका प्रतियोगिता 25 - 26 को अयोध्या में

                         (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रदेश स्तरीय जूनियर हैण्डबाल बालिका प्रतियोगिता 25 से 26 मार्च 2022 को डा. भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीडा संकुल ढाबासेमर अयोध्या में आयोजित किया जायेंगा। उक्त जानकारी प्रभारी क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी बस्ती संजय शर्मा ने दी है।

   उन्होंने बताया है कि इस प्रतियोगिता में बस्ती मण्डल की टीम का प्रतिभाग किये जाने हेतु मण्डल स्तरीय ट्रायल्स दिनॉक 15 मार्च 2022 को अपरान्ह 02.30 बजे से अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में सचिव जिला हैण्डबाल संघ अजय कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से आयोजित किए जायेंगे। उन्होने बताया कि इच्छुुक खिलाड़ियों का जन्म 01.01.2002 अथवा उसके पश्चात् का होना चाहिए और जन्मतिथि के प्रमाण हेतु सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर