यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में 22 गिरफ्तार, 24 जिलों की परीक्षा निरस्त

                             (संतोष दूबे) 

 लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में कल बलिया जिले में पेपर लीक मामले में नौ और लोगों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही अब तक कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कल इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र को भी गिरफ्तार किया गया है और इन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। पर्चा लीक मामले में दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्यवाही होने की भी संभावना है।

 यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन 30 मार्च को 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद 24 जिलों में दूसरी पाली के तहत दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच और सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने पेपर लीक कांड के बाद लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया बलिया के डीआईओएस ब्रजेश मिश्र की जवाबदेही तय करते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ करेगी। जांच की जद में वे सभी 24 जिले हैं, जहां पेपर लीक हुआ है। एसटीएफ की एक टीम बलिया पहुंच चुकी है। इस बीच प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है।
मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इस बारे में निर्णय लिया जा रहा है। अभी इतना स्‍पष्‍ट तौर पर बताया जा सकता है कि पेपर काफी सुरक्षा में रखे गए थे। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सारी व्‍यवस्‍था की गई थी। इसके बावजूद पेपर लीक हुआ है तो निश्चित ही इसमें जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। शासन के सूत्रों के अनुसार इस मामले में दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके पहले माध्‍यमिक शिक्षा की अपर मुख्‍य सचिव आराधना शुक्‍ला ने बताया कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी व 316 ईआई का पर्चा लीक हुआ है। इसके मद्देनज़र उन 24 जिलों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है जहां इस सीरीज के पेपर भेजे गए थे। निरस्त परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बाकी 51 जिलों में परीक्षा कराई जा रही है।

      24 जिलों में रद्द हुई परीक्षा 

पर्चा आउट की घटना के बाद 24 जिलों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा ,आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, रामपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा अंबेडकरनगर और गोरखपुर जिले शामिल हैं।

      सिटी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर केस

कल तीस मार्च बुधवार को इंटरमीडिएट के इंग्लिश का पेपर लीक होने के बाद प्रशासन व बोर्ड परिषद के अफसरों में हड़कंप मच गया। बलिया डीआईओएस को सस्पेंड करने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए और कार्रवाई शुरू कर दी गई। नगर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिकंदरपुर थाने में भी केस दर्ज किया गया है। इस पेपर लीक मामले में सिंकन्दरपुर थाने में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार 5 आरोपियों को बलिया सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर